नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर औसतन 62.60% मतदान हुआ। चौथे चरण में मतदान के बाद 1717 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में सील हो गया। लोकसभा के पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 88 सीटों और तीसरे चरण में 7 मई को 93 सीटों पर मतदान हो चुका है।
चौथे चरण के मतदान में सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 75.72% और सबसे कम 35.97% जम्मू-कश्मीर में मतदान हुआ। आंध्र प्रदेश में 68.09%, बिहार में 55.62%, झारखंड मंे 63.31%, मध्य प्रदेश में 68.25%, महाराष्ट्र में 52.63%, ओडिशा में 63.85%, तेलंगाना में 61.16% और उत्तर प्रदेश में 57.18% मतदान हुआ।
चौथे चरण में कुल 1717 उम्मीदवार मैदान में हैं। आंध्र प्रदेश में 454, बिहार में 55, जम्मू-कश्मीर में 24, झारखंड में 45, मध्य प्रदेश में 74, महाराष्ट्र में 298, ओडिशा में 37, तेलंगाना में 525, उत्तर प्रदेश में 130 और पश्चिम बंगाल में 75 उम्मीदवार मैदान में हैं।