माले। भारत सरकार ने मालदीव को बड़ी राहत देते हुए 15 करोड़ डॉलर का कर्ज चुकाने की अवधि बढ़ा दी है । भारत के दौरे से वापस लौटे मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने कहा कि मालदीव में भारत के समर्थन से चल रही परियोजनाओं में तेजी आई है। क्योंकि सरकार ने इन परियोजनाओं को फिर से शुरू और जल्द पूरा करने की प्रतिबद्धता दिखाई है। मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीन 8-10 मई तक भारत के दौरे पर आए थे। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता की थी। इस बीच मालदीव के विदेश मंत्री जमीर ने कहा कि भारत सरकार ने मालदीव को दिए गए 20 करोड़ डॉलर में 15 करोड़ डॉलर का कर्ज चुकाने की अवधि बढ़ा दी है। भारत ने यह लोन मालदीव की पुरानी सरकार को दी थी। जमीर ने कहा कि मालदीव ने जनवरी में 5 करोड़ डॉलर का कर्ज चुकाया था।
उधर, मालदीव के रक्षा मंत्री घासन मौसून ने कहा कि उनकी सेना के पास अभी एक भी पायलट ऐसा नहीं है जो भारत की ओर से मदद में दिए गए तीन विमानों को उड़ाने में सक्षम हो। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के कहने पर भारत ने कुछ दिनों पहले अपने 76 सैन्यकर्मियों को वापस बुला लिया था। हालांकि, इन सैन्यकर्मियों की जगह हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के नागरिक कर्मचारियों ने ली है। घासन ने शनिवार को राष्ट्रपति कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मालदीव में दो हेलीकॉप्टर और एक डॉर्नियर विमान चलाने के लिए तैयान भारतीय सैनिकों की वापसी और उनकी जगह भारत से नागरिक कर्मचारियों को बुलाने के बारे में जानकारी दी।
भारत ने मालदीव को दी राहत, 15 करोड़ डॉलर का कर्ज चुकाने की अवधि बढ़ाई
RELATED ARTICLES