नई दिल्ली। रोहिणी जिले के अमन विहार इलाके में रविवार को कार पलटने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की स्पीड बहुत तेज थी। कार में बैठे युवक मोबाइल पर वीडियो बनाने में मस्त थे, इसी बीच अचानक कार पलट गई। उधर, अधिकारियों ने कार में वीडियो बनाने की बात से साफ इनकार कर दिया है। मृृतकों की पहचान संजय (23) और आशुतोष (22) के रूप में की गई है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल साहिल (20), राशिद (18) और लोकेश सिंह (23) काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।