Tuesday, March 18, 2025
Homeदक्षिण गुजरातनवसारी के पास दांडी में 6 लोग समुद्र में बह गए, 2...

नवसारी के पास दांडी में 6 लोग समुद्र में बह गए, 2 की बचाई जान, इनमें से 4 अभी भी लापता हैं

नवसारी। नवसारी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। रविवार को दांडी घूमने गए 6 लोग समुद्र में बह गए। इसमें 2 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 4 अभी भी लापता हैं।
रविवार को छुट्‌टी के दिन 6 लोग दांडी में घूमने आए थे। सभी एक साथ समुद्र में डूब गए। आसपास के लाेगों के शोर मचाने पर उन्हें बचाने की कोशिश की गई। पुलिस और होमगार्ड जवानों ने दो लोगों की जान बचा ली है, 4 युवक अभी भी लापता हैं। लापता सभी युवक खडसूपा गांव के रहने वाले हैं।
फायर ब्रिगेड और गोताखाेरों की मदद से चारों की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पलिस ने समुद्र के किनारे खड़े लोगों को दूर किया। रविवार पर दांडी में भारी संख्या में लोग उभराट घूमने आते हैं।
पुलिस ने बताया कि नवसारी में रहने वाले परिवार के यहां राजस्थान से कुछ रिश्तेदार आए थे। रिश्तेदारों ने रविवार को दांडी में समुद्र देखने की योजना बनाई। दुर्गा(17), युवराज(20) और देशराज (15) रास्थान से नवसारी घूमने आए थे।
दांडी के पूर्व सरपंच ने बताया कि समुद्र में ज्वार-भाटा आ रहा है। दांडी घूमने आने वाले समुद्र में नहाने का मजा लेते हैं। पानी में नहाते-नहाते कत गहदाई में चले जाते हैं, इसका पता ही नहीं चलता। रविवार की घटना ज्वार-भाटा के कारण होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सरकार को यहां समुद्र के किनारे सावधानी का बोर्ड लगाना चाहिए। इससे होने वाली अकाल मौतों को रोका जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments