Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयजेल से छूटते ही केजरीवाल ने देश को दी 10 गारंटी; मुफ्त...

जेल से छूटते ही केजरीवाल ने देश को दी 10 गारंटी; मुफ्त बिजली, शिक्षा और इलाज का वादा किया

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल से छूटने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके देश को 10 गारंटी दी। इससे पहले उन्होंने शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर हमला बोला था। रविवार को अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो 10 अलग-अलग तरीकों से देश का विकास सुनिश्चित किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि मैंने दिल्ली और पंजाब में मुफ्त बिजली-पानी, स्कूल और इलाज की गारंटी दी थी, जो पूरी हुई है।

ये है केजरीवाल की 10 गारंटी

  1. मुफ्त बिजली
    देशभर में 24 घंटे मुफ्त बिजली। देश में 2 लाख मेगावॉट की डिमांड है और हमारे पास 3 लाख मेगावॉट बिजली पैदा करने की क्षमता है। आप की सरकार बनेगी तो गरीबों को मुफ्त बिजली मिलेगी।
  2. मुफ्त शिक्षा
    देशभर में बच्चों केा मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। देश के सभी सरकार स्कूलों में सुधार किया जाएगा।
  3. मुफ्त इलाज
    देशभर में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे। जिसमें गरीब और अमीर दोनों का मुफ्त इलाज होगा। हर जिले में सरकारी अस्पताल बनाएंगे। इस का खर्च सरकार उठाएगी।
  4. चीन से जमीन वापस लेंगे
    चीन ने हमारे देश पर कब्जा किया है। केंद्र सरकार इस सच्चाई को छुपाना चाहती है। हमारी सरकार बनेगी तो चीन द्वारा अवैध तरीके से कब्जा की जमीन वापिस लेंगे।
  5. अग्निवीर योजना बंद होगी
    अग्निवीर योजना को बंद करेंगे। अग्निवीर में भर्ती होने वाले युवकों को स्थायी किया जाएगा।
  6. किसानों की फसल के दाम सुनिश्चित होंगे
    केंद्र में आम आदमी की सरकार बनने पर स्वामीनाथन आयोग को लागू किया जाएगा। इसके अनुसार सभी फसलों पर MSP निर्धारित करके किसानों को फसलों के पूरे दाम दिलवायेंगे।
  7. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा
    केंद्र में आप की सरकार बनी तो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाएंगे।
  8. बेराेजगारी पर अंकुश लगाएंगे
    केजरीवाल ने कहा कि एक साल में दो करोड़ नौकरियों का सृजन होगा। युवकों को सरकारी नौकरी के लिए तैयार किया जाएगा। रिक्त पदों को तुरंत भरा जाएगा।
  9. भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई
    भाजपा की वाशिंग मशीन का विनाश किया जाएगा। ईमानदारों को जेल भेजने और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की मजबूत व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा। देशभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  10. कारोबार का विस्तार किया जाएगा
    भारत सरकार व्यापारियों की मदद करेगी। देश के अधिकांश बड़े उद्योगपति यहां से कारोबार समेट कर विदेश चले गए हैं। इससे देश को नुकसान हो रहा है। GST को पीएमएलए से बाहर किया जाएगा। कोई भी देश अगर कारोबार करना चाहता है तो कर सकता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments