नई दिल्ली। सोमवार को चौथे चरण का मतदान होगा। 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश की 8, बिहार की 5, झारखंड की 4, ओडिशा की 4 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान होगा। चौथे चरण में अखिलेश यादव, साक्षी महाराज, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, अधीर रंजन चौधरी, पंकजा मुंडे, असदुद्दीन ओवैसी समेत कई बड़े नेता मैदान में हैं।
चाैथे चरण में 1717 उम्मीदवार मैदान में हैं। सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के साथ ही आंध्र पेदेश में विधानसभा की सभी 175 सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे।