सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया। युवक ने मां, पत्नी और तीन बच्चोें की हत्या कर दी। मथुरा थाना के पल्हापुर गांव में अनुराग सिंह ने पहले अपनी मां सावित्री देवी को गोली गाली, इसके बाद पत्नी प्रियंका सिंह को गाली माली। पत्नी के सिर में हथौड़े से भी मारा ताकि वो जिंदा न बचे। इसके बाद 12 साल की बेटी अस्वी, 8 साल की अर्ना और 4 साल के बेटे आद्विक को छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद अनुराग ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। अनुराग सिंह ने रात ढाई से तीन बजे वारदात को अंजाम दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आरोपी ड्रग एडिक्ट था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा का कहना है, आज मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति, जिसका नाम अनुराग सिंह उम्र 45 वर्ष है, ने कथित तौर पर खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है। पुलिस को मौके से अवैध असलहा भी बरामद हुआ है। वहीं, अनुराग की पत्नी के पास हथौड़ा भी मिला है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।