Tuesday, March 18, 2025
Homeवडोदराविश्वामित्री रेलवे ओवर ब्रिज पर 10 से 21 मई तक वाहनों का...

विश्वामित्री रेलवे ओवर ब्रिज पर 10 से 21 मई तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा, अधिसूचना जारी

वडोदरा। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम जोरों से चल रहा है। विश्वामित्री रेलवे ओवर ब्रिज पर गर्डर और सेगमेंट लॉन्चिंग का काम होने की वजह से रेलवे ओवर ब्रिज पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार विश्वामित्री से मुजमहुडा सर्किल तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद किया गया है। लाल बाग ब्रिज से विश्वामित्री ओवर ब्रिज होते हुए मुजमहुडा सर्किल तक वाहन नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा अवधूत सर्किल से विश्वामित्री ओवर ब्रिज को भी बंद कर दिया गया है। शहर के पश्चिम-उत्तर हिस्से को जोड़ने वाले नया यार्ड रेलवे ओवर ब्रिज भी 8 से 22 मई तक बंद रहेगा। इस ब्रिज पर सड़क का रिसरफेसिंग का काम होना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments