Tuesday, March 18, 2025
Homeअहमदाबादभाजपा के पूर्व विधायक ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराया, अरविंद...

भाजपा के पूर्व विधायक ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराया, अरविंद लाडाणी ने प्रदेशाध्यक्ष पाटिल को लिखा पत्र

जूनागढ़। अमरेली के बाद जूनागढ़ भाजपा में बगावत के सुर सुनाई देने लगे हैं। माणावदर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अरविंद लाडाणी ने पूर्व विधायक जवाहर चावड़ा के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत की है। अरविंद लाडाणी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटि को इस संदर्भ में पत्र लिखा है। अरविंद लाडाणी जब कांग्रेस से भाजपा में आए तब से जवाहर चावड़ा की नाराजगी बढ़ गई। अब जवाहर चावड़ा पर पार्टी के विरोध में मतदान कराने का आरोप लगाया है। पत्र में लिखा गया है कि 4 मई को कार्यकर्ताओं को भाजपा के खिलाफ वोटिंग करने के लिए बैठक बुलाई थी। हालांकि विदेश में होने की चर्चा के बीच जवाहर चावड़ा प्रचार से दूर थे।
अरविंद लाडाणी ने पत्र के साथ एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि माणावदर के पूर्व विधायक जवाहर चावड़ा के बेटे राज चावड़ा ने अपनी नूतन जीनिंग मिल में 1000 कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। जिसमें उन्हाेंने कार्यकर्ताओं से कहा था कि- पापा की हार का बदला लेना है। भाजपा उम्मीदवार को चुनाव में हराना और कांग्रेस को जिताना है। अरविंद लाडाणी ने कहा कि चुनाव के दिन भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे, इसलिए मैंने पाटिल को इसकी लिखित जानकारी दी है।
माणावदर के पूर्व विधायक जवाहर चावड़ा जब कांग्रेस में थे तब अरविंद लाडाणी ने बेहद करीबी माने जाते थे। पिछले लोकसभा चुनाव में जवाहर चावड़ा भाजपा में शामिल हो गए थे, तब उनके खिलाफ अरविंद लाडाणी कांग्रेस से चुनाव लड़े थे और हार गए थे। जवाहर चावड़ा कैबिनेट मंत्री बने थे। पिछले विधानसभा चुनाव में भी जवाहर चावड़ा भाजपा और अरविंद लाडाणी कांग्रेस से चुनाव लड़े थे। जिसमें जवाहर चावड़ा हार गए थे। अब अरविंद लाडाणी भाजपा में आ गए हैं, इससे जवाहर चावड़ा और अरविंद लाडाणी में मतभेद बढ़ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments