Friday, March 14, 2025
Homeअहमदाबादगुजरात बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित किया; साइंस का 82.45% और...

गुजरात बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित किया; साइंस का 82.45% और सामान्य संकाय का 91.93%

अहमदाबाद। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(GSEB) का 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। साइंस का 82.45% और सामान्य संकाय का 91.93% रिजल्ट आया है। साइंस में मोरबी जिला का सबसे अधिक 92.80% और छोटा उदेपुर जिले का सबसे सकम 51.36% परिणाम है। सामान्य संकाय में बोटाद जिले का सबसे ज्यादा 96.40% तो जूनागढ़ जिले का सबसे कम 94.81% रिजल्ट आया है। विज्ञान प्रवाह में 1034 छात्रों को ए-1 ग्रेड मिला है।
छात्र गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा वाॅट्सएप नंबर 6357300971 पर भी रिजल्ट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

गुजरात बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 11 मार्च से 26 अप्रैल तक ली गई थी। इस साल कुल 6लाख, 30हजार, 353 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें साइंस में 1लाख, 32हजार, 073 और सामान्य संकाय में 4लाख, 98हजार, 279 छात्र थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments