मिर्जापुर। गुरुवार को सुबह मिर्जापुर में लालगंज पतुलकी गांव के पास एक बोलेरे फ्लाई अोवर से 30 फीट नीचे गिर गई। बोलेरो में बैठे लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी अाने की वजह ये यह हादसा हुआ। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मध्य प्रदेश का रहने वाला परिवार झारखंड में बाबा बैजनाथ का दर्शन करके वापस आ रहा था, तभी वाराणसी-मध्य प्रदेश मार्ग पर पतुलकी गांव के पास बोलेराे फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिर गया। बोलेरो में सवार मनीष पाठक, उनकी पत्नी रेनु, आशा देवी, नीतेश शर्मा, शील मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।