नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीन गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और विदेश मंत्री जमीर की यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और गति मिलने की उम्मीद है। मालदीव और भारत के रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिशों के तहत विदेश मंत्री मूसा जमीर अपने पहले भारत दौरे पर हैं। इस दौरे का मकसद भारत के साथ दीर्घकालिक रिश्तों को और मजबूत बनाना है। जमीर की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत को मालदीव से अपने सैन्य कर्मियों को 10 मई तक वापस बुलाना है। इस संबंध में 3 मई को भारत और मालदीव के उच्च स्तरीय कोर समूह की चौथी बैठक हुई थी। मालदीव का राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद मोहम्मद मुइज्जू ने भारत से अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने के लिए कहा था। मूसा की यात्रा इस मायने में भी अहम है क्योंकि पिछले कुछ महीने से भारत और मालदीव के संबंधों दरार आई है।
मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर दिल्ली पहुंचे, एस जयशंकर से द्विपक्षीय मुद्दों पर करेंगे चर्चा
RELATED ARTICLES