Friday, March 14, 2025
Homeमनोरंजननौटंकी के मशहूर हास्य कलाकार रम्पत हरामी उर्फ रम्पत सिंह भदौदिया का...

नौटंकी के मशहूर हास्य कलाकार रम्पत हरामी उर्फ रम्पत सिंह भदौदिया का निधन, चार दिन पहले आया था ब्रेन स्ट्रोक

कानपुर। नौटंकी के मशहूर हास्य कलाकार रम्पत सिंह भदौरिया का मंगलवार को निधन हो गया। वह 64 साल के थे। 28 अप्रैल को एक कार्यक्रम से लौटने के बाद घर में अचानक गिर गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। रम्पत सिंह भदौरिया का 7 मई को कानपुर के हैलेट अस्पताल में निधन हो गया। चार दिनों से उनका इलाज चल रहा था।
बाबूपुरवा के रहने वाले रम्पत सिंह भदौरिया ने विलुप्त हो रही नौटंकी लोककला को जीवंत रखा था। रम्पत सिंह भदौरिया अपनी हास्य कलाओं के चलते रम्पत हरामी के नाम से मशहूर हुए। हरामी शब्द उनकी पहचान बन गई। उत्तर प्रदेश समेत पूरी दुनिया के लोग उन्हें रम्पत हरामी के नाम से जानने लगी। रम्पत सिंह के पिता पुलिस विभाग में नौकरी करते थे, पर उन्हें बचपन से नौटंकी का शाैक था और 12 साल की उम्र में ही नौटंकी में एक्टिंग करने लगे थे। उनके घरवालों को नौटंकी पसंद नहीं थी, इसलिए उन्हें घर से निकाल दिया था। इसके बाद उनकी मुलाकात नौटंकी के बड़े कलाकारों से हुई और रम्पत हरामी आगे बढ़ते चले गए। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। यू-ट्यूब पर उनके वीडियो खूब देखे जाते हैं। रम्पत हरामी के निधन से उनके प्रशंसक दुखी हैं और उन्हें याद करके श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments