नई दिल्ली/अहमदाबाद। मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर 61.55 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे चरण में असम में सर्वाधिक 75.30 प्रतिशत और महाराष्ट्र में सबसे कम 54.98 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार में 56.55, छत्तीसगढ़ में 67.16, दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में 65.23, गोवा में 74.43, गुजरात में 56.86, कर्नाटक में 68.69, मध्य प्रदेश में 63.36, उत्तर प्रदेश में 57.34 और पश्चिम बंगाल में शाम पांच बजे तक 73.93 प्रतिशत मतदान हुआ।(ये आंकड़े अंतिम नहीं हैं, मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है।) तीसरे चरण के साथ लोकसभा की 543 सीटों में से आधी सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। अभी चार चरणों में मतदान होना बाकी है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
तीसरे चरण में गुजरात की 25, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 14, मध्य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 4, आसाम की 4, गोवा की 2, दमण-दीव और दादरा नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान हुआ।
गुजरात की 25 सीटों पर 59.49 प्रतिशत मतदान हुआ
गुजरात की 25 सीटों पर 59.49 प्रतिशत मतदान हुआ है। वलसाड में सबसे अधिक 72.24 प्रतिशत और अमरेली में सबसे कम 49.22 प्रतिशत वोट डाले गए। साल 2014 में 63.66 और 2019 में 64.12 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले दस सालों सबसे कम इस साल मतदान हुआ है।
गांधीनगर: 55.65%
कच्छ: 55.05%
बनासकांठा: 68.44%
पाटण: 57.88
अहमदाबाद-प.: 54.43%
अहमदाबाद-पूर्व: 54.04%
राजकोट: 59.60%
जामनगर: 57.17%
पोरबंदर: 51.79%
आणंद: 63.96%
खेड़ा: 57.43%
पंचमहाल: 58.65%
दाहोद: 58.70%
भरूच: 68.75%
बारडोली: 64.59%
नवसारी: 59.66%
साबरकांठा: 63.04%
भावनगर: 52.09%
वडोदरा: 61.33%
छोटा उदेपुर: 67.78%
वलसाड: 72.24%
जूनागढ़: 58.80%
सुरेंद्रनगर: 54.45
महेसाणा: 59.04%
अमरेली: 49.22%
गुजरात की 5 विधानसभा सीटों उपचुनाव हुआ
वीजापुर: 59.47%
खंभात: 59.90%
पोरबंदर: 57.78%
वाघोडिया: 70.20%
माणावदर: 53.93%