Monday, March 17, 2025
Homeअहमदाबादगुजरात में दोपहर 3 बजे तक 47.03% मतदान, नवसारी के भाजपा उम्मीदवार...

गुजरात में दोपहर 3 बजे तक 47.03% मतदान, नवसारी के भाजपा उम्मीदवार सीआर पाटिल ने परिवार के साथ मतदान किया

अहमदाबाद/ सूरत। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात समेत 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। गुजरात की सूरत सीट निर्विरोध घोषित होने के बाद 25 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया चल रही है। दोपहर 3:00 बजे तक 43.03 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी मिली है।
जानकारी के अनुसार गुजरात की 25, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 14, मध्य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 4, आसाम की 4, गोवा की 2, दमण-दीव और दादरा नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान हो रहा है। लोकसभा के साथ ही गुजरात की 5 विधानसभा सीटों खंभात, वीजापर, वाघोडिया, पोरबंदर और माणावदर में मतदान हो रहा है।
मंगलवार को सुबह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और नवसारी सीट से भाजपा उम्मीदवार सीआर पाटिल ने परिवार के साथ भटार के सरकारी स्कूल में मतदान किया। इसके साथ ही प्रदेश के वित्तमंत्री कनु देसाई ने परिवार के साथ वापी में मतदान किया। नवसारी और वलसाड-डांग में सुबह से मतदान केंद्रों पर वोटर्स की भारी भीड़ लग गई थी।

कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी आई
मतदान के दौरान कई ईवीएम में खराबी हाेने की जानकारी सामने आई है। मोरबी की कन्या छात्रालय में ईवीएम मशीन खराब हो गई। वडोदरा के करचिया गांव के दो मतदान केंद्रों में से एक बूथ पर ईवीएम खराब हो गई। नवसारी के बूथ नं.9 और भावनगर में बूथ नं. 225 में ईवीएम में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली है।

राज्यसभा सांसद रामभाई मोकरिया की तबीयत बिगड़ी
राज्यसभा सांसद रामभाई मोकरिया राजकोट के भाजपा उम्मीदवार पुरुषोत्तम रुपाला से अमरेली में मिलने जा रहे थे, रास्ते में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। रामभाई को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चैतर वसावा ने परिवार के साथ मतदान किया

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चैतर वसावा ने परिवार के साथ मतदान किया। गुजरात में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन करके सीटों का बंटवारा किया है। आम के हिस्से में भावनगर और भरूच की दो सीटें आई हैं, जबकि शेष 23 सीटों को कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। भरुच सीट पर आम ने चैतर वसावा को मैदान में उतारा है। उधर, राजकोट के कांग्रेस उम्मीदवार परेश धानाणी ने अमरेली में मतदान किया।

वलसाड के कांग्रेस उम्मीदवार अनंत पटेल ने मतदान किया

वलसाड-डांग जिले के कांग्रेस उम्मीदवार अनंत पटेल ने उनाई माता मंदिर में पूजा करने के बाद मतदान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments