मुंबई। मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के घर के सामने फायरिंग करने के मामले में पांचवें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड की मांग करेगी। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी है। उसने सलमान खान के घर रेकी करने में मदद की थी। इसके अलावा उस पर सागर पाल और विक्की गुप्ता को रुपए देने का भी आरोप है। मंुबई पुलिस इस मामले में बारीकी से छानबीन कर रही है।