नई दिल्ली। यहां के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान राॅयल्स को 20 रनों से हरा दिया। टॉस हारने के बाद मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 221 रन बनाए। इसके जवाब में मैदान में उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना पाई। ये राजस्थान की दूसरी हार है।
दिल्ली के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 50, अभिषेक पोरेल ने 65 और ट्रिस्टल स्टब्स ने 41 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तान संजू सैमसन ने 86 रन, रियान पराग ने 27 और शुभम दुबे ने 25 रन बनाए। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली का अगला मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से 12 मई को होगा। वहीं, राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।