Monday, March 17, 2025
Homeखेलमुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया, सूर्य कुमार...

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया, सूर्य कुमार यादव ने शतक लगाया

मंुबई। वानखेडे स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। टॉस हराने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। ट्रेविस हेड से सर्वाधिक 48 रन, जबकि पैट कमिंस ने 35 रन बनाए। जवाब में मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 17.2 ओवर में 3 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच जीत लिया। सूर्यकुमार यादव ने 102 और तिलक वर्मा ने नाबाद 37 रनों की पारी खेलकर टीम को विजय दिलाई। मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इशान किशन ने 9 और रोहित ने 4 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की यह चौथी जीत है। हैदराबाद की टीम अंकतालिका में चौथे और मुंबई इंडियंस नौंवे स्थान पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments