Wednesday, March 19, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयजापान ने दुनिया का पहला 6G डिवाइस बनाया: 5G से 500 गुना...

जापान ने दुनिया का पहला 6G डिवाइस बनाया: 5G से 500 गुना ज्यादा स्पीड

टोक्यो। दुनिया के अधिकांश देश अत्याधुनिक 5जी नेटवर्क लगाने में व्यस्त हैं। भारत में भी 5जी नेटवर्क पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, जापान ने दुनिया का पहला 6जी डिवाइस तैयार कर लिया है। दावा किया जा रहा है कि 6जी डिवाइस की स्पीड 5जी डिवाइस से 500 गुना अधिक है। यह एक साथ पांच एचडी फिल्में स्ट्रीम कर सकता है।
जापानी कंपनियों ने 6G इंटरनेट का अनावरण किया है। इस डिवाइस को डोकोमो, एनटीटी कॉर्पोरेशन, एनईसी कॉर्पोरेशन और फुजित्सु सहित जापानी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
यह 6G प्रोटोटाइप डिवाइस 100 गीगाहर्ट्ज बैंड पर घर के अंदर 100 जीबीएस की स्पीड हासिल कर सकता है। यह डिवाइस घर के बाहर गीगाहर्ट्ज़ की इस स्पीड को हासिल करने के लिए 300 गीगाहर्ट्ज़ बैंड का उपयोग करता है। हालांकि नए बैंड में यह कदम उठाने के लिए एक नए प्रकार के बुनियादी ढांचे की जरूरत है। इसका सीधा मतलब यह है कि 6G को आम जनता द्वारा उपयोग किए जाने में कुछ समय लगेगा।
यह 5-जी की मौजूदा टेक्नोलॉजी से आगे एक महत्वपूर्ण तकनीकी छलांग या क्रांति है। जानकारी के अनुसार यह 300 फीट के क्षेत्र को कवर कर लेता है।
जो इंटरनेट कनेक्टिविटी के भविष्य के लिए एक आशाजनक विकल्प है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments