Tuesday, March 18, 2025
Homeवडोदराफिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर नहीं हैं.., कांग्रेस नेता ने भाजपा उम्मीदवार के डॉक्टर लिखने...

फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर नहीं हैं.., कांग्रेस नेता ने भाजपा उम्मीदवार के डॉक्टर लिखने पर कलेक्टर से शिकायत की

वडोदरा। वडाेदरा शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा उम्मीदवार के डॉक्टर लिखने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर नहीं हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ऋत्विक जोशी ने कलेक्टर को अावेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष के इस कदम से फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टरों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। फिजियोथेरेपी संगठन के डॉक्टरों ने अलकापुरी चकली सर्किल के पास हाथ में बैनर लेकर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष से माफी मांगने की मांग की। फिजियोथेरेपी डॉक्टरों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर इसकी शिकायत की है।
वडोदरा शहर कांग्रेस ऋत्विक जोशी ने शुक्रवार को कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में बताया कि भाजपा उम्मीदवार खुद को डॉक्टर बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर नहीं हैं, वह तो फिजियोथेरिपिस्ट हैं। फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर नहीं होते हैं।
ऋत्विक जोशी ने कहा कि फिजियोथेरेपिस्ट अपने नाम के आगे डॉक्टर नहीं लगा सकते हैं। अलकापुरी चकली सर्किल के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे फिजियोथेरेपी डॉक्टरों का कहना है कि गुजरात फिजियोथेरेपी काउंसिल आईकार्ड में डॉक्टर लिखकर देता है, तो हम अपने नाम के आगे डॉक्टर क्यों नहीं लिख सकते हैं। फिजियोथेरेपी संगठन ने कांग्रेस अध्यक्ष से माफी मांगने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments