सूरत। विश्व जागृति मिशन, सूरत बालाश्रम में कथावाचक सुधांशुजी महाराज का जन्मदिन सुंदरकांड का पाठ करके मनाया गया। सुधांशुजी महाराज का जन्मदिन उल्लास पर्व के रुप में मनाया जा रहा है। शनिवार को तीसरे दिन सुंदरकांठ पाठ का आयोजन किया गया था। जिसमें मिशन की महिलाएं और बालाश्रम के बच्चों ने सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान महिला इकाई ने बालाश्रम के रामकुमार पाठक को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। मिशन की ओर से रविवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया है। भजन के साथ ही चार दिवसीय उल्लास पर्व का समापन होगा।