Monday, March 17, 2025
Homeअहमदाबादभाजपा नेता ने कहा- अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन शुरू...

भाजपा नेता ने कहा- अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन शुरू होने में पांच साल लगेंगे

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री के दो दिन के गुजरात दौरे के बाद शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌ढा प्रचार करने अहमदाबाद आए। नड्‌ढा ने दाहोद में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन शुरू होने में पांच साल लगेंगे। इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार को खत्म कर रहे हैं और गठबंधन बचाने में जुटा है। राहुल गांधी, लालू यादव, सोनिया गांधी, संजय सिंह जमानत पर हैं। अरविंद केजरीवाल, डीएमके नेता समेत कई नेता जेल में हैं। गठबंधन की सभी पार्टियां परिवारवाद की पार्टी हैं। परिवारवाद के पोषक हैं। ये राम के विरोध हैं, सनातन विरोधी हैं।
पाकिस्तान पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले पाकिस्तान से गोली चलती थी तो दिल्ली चुप रहती थी। आज पीएम मोदी का सख्त आदेश है जहां से गोली चले, वहीं गोली मारो और जब तक गोली चलाने वाला शांत न हो जाए, गोली चलाओ। नड्‌ढा ने कहा कि पहले विदेशी नेता भारत के साथ पाकिस्तान का नाम जोड़ते थे। आज विदेशी नेता केवल भारत का नाम लेते हैं। मनमोहन सिंह अमेरिका जाते थे तो पाकिस्तान के आतंकवाद पर चर्चा करते थे। मोदी जी बाइडेन से सेमीकंडक्टर पर चर्चा करते हैं तो कांग्रेस एयर स्ट्राइक का सबूत मांगती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments