राजकोट। पुष्टिमार्गीय जगद्गरू वल्लभाचार्य महाप्रभु का 547वां प्रागट्य महोत्सव 4 मई, शनिवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर हवेली में दर्शन, महाआरती, मनोरथ समेत कई कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वैष्णव समाज की ओर से प्रभात फेरी, कीर्तन, महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।
जामनगर में महाप्रभुजी के प्रागट्य महोत्सव पर सुबह 4 से 6 बजे तक मंगला आरती के बाद प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके बाद शाम को महाआरती होगी और भव्य शोभायात्रा निकलेगी। 5 मई को धर्मसभा आयोजित होगी।
बगसरा की मदन मोहनलालजी हवेली में सुबह 6 बजे प्रभातफेरी, 10:30 बजे पलना नंद महोत्सव, 11:30 बजे तिलक आरती और राजभोग का दर्शन होगा। दोपहर 12:00 बजे महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। शाम 5 बजे वचनामृत और रात 8:30 बजे भजन-कीर्तन होगा। ध्रोल की वल्लभसदन हवेली में इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।