Monday, March 17, 2025
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी को उतारा मैदान में, अमेठी में...

कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी को उतारा मैदान में, अमेठी में स्मृति ईरानी के खिलाफ लड़ेंगे केएल शर्मा

लखनऊ। कांग्रेस ने आखिरकार उत्तर प्रदेश में गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली और अमेठी सीट पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दोनों नेता शुक्रवार को ही नामांकन-पत्र भरेंगे। प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी।
केएल शर्मा अमेठी में भाजपा नेता स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। केएल शर्मा राजीव गांधी से लेकर सोनिया गांधी के बेहद करीबी रहे हैं। हालांकि अमेठी की जनता कांग्रेस के फैसले से नाराज जरूर है, पर देखना यह है कि भाजपा नेता स्मृति ईरानी के लिए चुनाव की राह आसान होती है या फिर एक बार फिर उन्हें कांग्रेस के गढ़ में संघर्ष करना होगा। पिछले लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी से राहुल गांधी को अमेठी से हराया था।
उधर, रायबरेली को कांग्रेस की सुरक्षित सीट मानी जाती है। सोनिया गांधी 2004 से यहां से जीतती रही हैं। इस बार उन्होंने इस सीट पर अपने बेटे को मैदान में उतारा है।
राहुल गांधी का अमेठी छोड़कर रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला चुनाव हारने के डर से नहीं, बल्कि बीजेपी की रणनीति को नाकाम करने का इरादा माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments