सूरत। कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभाणी के खिलाफ कार्यकर्ताओं नाराजगी बढ़ती ही जा रही है। कुंभाणी के खिलाफ शहर के अलग-अलग इलाकों में बैनर्स लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता बैनर लगाकर कुंभाणी का विरोध कर रहे हैं। कुंभाणी के खिलाफ लगे बैनर में ठग आॅफ सूरत लिखा गया है।
बता दें, कुंभाणी का नामांकन-पत्र रद्द होने के बाद कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। नामांकन रद्द होने के बाद से कुंभाणी गायब हैं। उनके गायब होने से कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गुरुवार को दिनभर चर्चा चल रही थी कि कुंभाणी आज मीडिया के सामने आएंगे, पर कुंभाणी नहीं आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वेडरोड में वणीनाथ चौक के आसपास बैनर लगाकर विरोध जताया।