Monday, March 17, 2025
Homeखेलकोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया

कोलकाता। यहां के ईडन गार्डन में खेले गए आईपीएल मैच में कोलकोता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 अोवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में मैदान में उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 157 रन बनाए। फिल सॉल्ट और सुनील नरेन ने केकेआर को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट 79 रनों की साझेदारी हुई। नरेन 10 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, फिल सॉल्ट ने 26 गेंदों में जोरदार अर्धशतक लगाया। यह उनके बल्ले से इस सीजन का चौथा अर्धशतक निकला। सॉल्ट ने 33 गेंदों का सामना किया और सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड किया।
अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद कोलकाता नाइट राइडर्स के 12 अंक हो गए हैं। उसका रन रेट भी अच्छा है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाती करने मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में ही तीन विकेट गिर गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments