Monday, March 17, 2025
Homeसूरतआमंत्रण पत्रिका में दावा: अल्पेश कथीरिया और धार्मिक मालविया भाजपा में शामिल...

आमंत्रण पत्रिका में दावा: अल्पेश कथीरिया और धार्मिक मालविया भाजपा में शामिल होंगे

DHN आमंत्रण पत्रिका की पुष्टि नहीं करता है।

सूरत। पिछले सप्ताह आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले अल्पेश कथीरिया और धार्मिक मालविया के शनिवार को भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों से चल रही है। आम आदमी पार्टी ने अल्पेश कथीरिया को गुजरात में स्टार प्रचारक बनाया था, इसके बावजूद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
शहर में एक आमंत्रण पत्रिका तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि शनिवार को अल्पेश कथीरिया और धार्मिक मालविया भाजपा में शामिल होंगे। शनिवार को रात 8:00 बजे वराछा में मानगढ़ चौक, सरदार पटेल की प्रतिमा के पास आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल अल्पेश कथीरिया और धार्मिक मालविया को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। इस अवसर पर सूरत के भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल, सूरत भाजपा अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा, प्रदेश के शिक्षामंत्री प्रफुल पानसेरिया, मेयर दक्षेश मावाणी, प्रदेश उपाध्यक्ष जनक बगदाणा, महेन्द्र पटेल, विधायक कुमार कानाणी, विनुभाई मोरडिया, प्रवीण घोघारी, कांति बलर, सूरत भाजपा संगठन के महामंत्री कालूभाई और किशोर बिंदल मौजूद रहेंगे।
गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले पास नेता हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल हुए थे, तभी से उनके दोनों साथियों के भाजपा में आने की अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि उस समय अल्पेश कथीरिया और धार्मिक मालविया ने आम आदमी पार्टी छोड़ने से इनकार कर दिया था।
अल्पेश कथीरिया पाटीदार आरक्षण आंदोलन से हार्दिक पटेल के साथ चर्चा में आए थे। अल्पेश 30 अक्टूबर 2022 को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और वराछा से भाजपा उम्मीदवार कुमार कानाणी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़े थे। हालांकि अल्पेश कथीरिया चुनाव हार गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments