डोडोमा। तंजानिया में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश और बाढ़ से 155 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। भारी बारिश से हजारों घर तबाह हो गए हैं। सड़के, ब्रिज और रेलवे ट्रेक को भारी नुकसान हुआ है। तंजानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा ने कहा कि आंधी-तूफान के साथ भारी अल नीनो बारिश के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है। इससे काफी क्षति पहुंची है। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारी बारिश के चलते 50 हजार से अधिक घर तबाह हो गए हैं और 20 हजार से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
तंजानिया में भारी बारिश से 150 से अधिक की मौत, हजारों घर तबाह हो गए
RELATED ARTICLES