Monday, March 17, 2025
Homeप्रादेशिकअलीगढ़ में महिला ने दूध में जहर मिलाकर पहले बच्चों को पिलाया...

अलीगढ़ में महिला ने दूध में जहर मिलाकर पहले बच्चों को पिलाया फिर खुद पी लिया, दोनों बेटों की मौत

अलीगढ़। यहां के पिलखुनी गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पति से झगड़ा होने के बाद महिला ने दूध में जहर मिलाकर बच्चों पिलाया फिर खुद पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों बेटों की मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अतरौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, महिला के मायके वालों ने कोतवाली में पति और उसके परिवार वालों को दोषी ठहराया है।
पुलिस ने बताया कि पिलखुनी गांव में रहने वाले कन्हैया लाल बघेल पुत्र नेत्रपाल सिंह ई-रिक्शा चलाते हैं। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसे दो बेटे पवन(3)और अमन(3 माह) थे। कन्हैया लाल को शराब पीने की आदत थी। कन्हैया लाल का अक्सर पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को देर रात पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। इसके बाद पत्नी ने दूध में जहर मिलाकर दोनों बेटे पवन और अमन को पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। जहर पिलाने के बाद दोनों बेटों की मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पति फरार है। पड़ोसियों ने बताया कि जहर की वजह से महिला और बच्चों को सरकारी अस्पताल नहीं ले जाया गया। परिवार वाले कानूनी प्रक्रिया से डर रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments