Tuesday, March 18, 2025
Homeसूरतकांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की...

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत हुई तो देश में लोकतंत्र नहीं बचेगा

सूरत। भाजपा उम्मीदवार के निर्विरोध चुने जाने के बाद सूरत आए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा की जीत हुई तो लोकतंत्र नहीं बचेगा। अभी देश में आर्थिक और राजनैतिक भ्रष्टाचार चल रहा है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने सूरत में पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण में हुए मतदान के आंकड़ों को देखकर मोदी बौखला गए हैं। यही कारण है कि कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगा हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव दो विचारधारों के बीच नहीं बल्कि मोदी और जनता के बीच है। मोदी सरकार अर्थव्यवस्था संभालने में विफल रही है। यही कारण है कि देश में बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है। आज इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले युवा भी डिलीवरी ब्यॉय बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में मोदी-शाह मॉडल जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को पलट कर अपनी सरकार बनाने का मॉडल है।
सूरत में भाजपा उम्मीदवार के निर्विरोध चुने जाने पर पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि आजकल देश में आर्थिक और राजनीतिक भ्रष्टाचार चल रहा है और इसका उदाहरण सूरत की घटना है जो लोकतंत्र के लिए घातक होती जा रही है। मोदी कैशलेस ट्रांजैक्शन की बात करते हैं लेकिन उन्होंने इलेक्ट्रिक बॉन्ड के जरिए केसलेस करप्शन करके बड़ा भ्रष्टाचार किया है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनमोहन सरकार में जो विकास दर थी, उसी तरह शहर का विकास हुआ होता तो आज भारत देश का पांचवां नहीं बल्कि तीसरा आर्थिक रूप से मजबूत देश होता। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इस चुनाव में भाजपा जीत गई तो न देश का संविधान बचेगा और न ही लोकतंत्र।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments