Monday, March 17, 2025
Homeखेलराजस्थान राॅयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया, यशस्वी जायसवाल...

राजस्थान राॅयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया, यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 38वें मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया। मंुबई इंडियंस ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए। जवाब में मैदान में उतरी राजस्थान की टीम ने 18.4 ओवर में 183 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह राजस्थान रॉयल्स की सातवीं जीत है। राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में पहले स्थान पर बरकरार है।
180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी हुई। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद संजू सैमसन ने जायसवाल के साथ 109 रनों की विशाल साझेदारी निभाते हुए टीम को जीत दिलाई। यशस्वी जायसवाल के शतक ने राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने में अहम रहा। वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से तिकल वर्मा ने 65 जबकि निहाल वढेरा ने 49 रन बनाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments