Monday, March 17, 2025
Homeराष्ट्रीयब्रेकिंग न्यूज: सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा की पहली जीत, मुकेश दलाल...

ब्रेकिंग न्यूज: सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा की पहली जीत, मुकेश दलाल निर्विरोध चुने गए, पाटिल ने दी बधाई

सूरत। कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभाणी का नामांकन-रद्द होने के बाद सोमवार काे पर्चा वापस लेने का आखिरी दिन था। सोमवार को एक बार फिर से हाई वॉल्टेज ड्रामा शुरू हुआ। नीलेश कुंभाणी का नामांकन रद्द हाेने के बाद भाजपा समेत 9 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें 4 निर्दलीय थे। भाजपा के अलावा अन्य 7 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। काफी रसाकसी के बाद बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार प्यारेलाल ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है। कलेक्टर ने इसकी पुष्टि की है। कुछ ही देर में भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध सांसद चुने जाने की घोषणा की जाएगी।
बसपा समेत सभी उम्मीदवारों के फॉर्म वापस लेने के बाद सूरत लोकसभा पर भाजपा की निर्विरोध विजय हुई है। इसके साथ ही सूरत देश की पहली निर्विरोध सीट बन गई है। भाजपा ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देकर इतिहास रचा है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने बधाई दी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने सोशल मीडिया(X) पर लिखा है- सूरत ने पीएम मोदी को पहला कमल अर्पित किया है। मुकेश दलाल के निर्विरोध चुने जाने पर बधाई।

देर शाम तक हो सकती है आधिकारिक घोषणा
सूरत लोकसभा सीट पर मुकेश दलाल को निर्विरोध चुना गया है। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार अब सूरत में मतदान कराने की जरूरत नहीं होगी। मुकेश दलाल के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा देर शाम तक हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments