Monday, March 17, 2025
Homeराजकोटसौराष्ट्र-कच्छ की 8 लोकसभा सीटों पर 92 उम्मीदवार मैदान में, गुजरात की...

सौराष्ट्र-कच्छ की 8 लोकसभा सीटों पर 92 उम्मीदवार मैदान में, गुजरात की 25 सीटों पर 266 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

राजकोट। सोमवार, 22 अप्रैल को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथी थी। सोमवार को देर शाम तक सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो गई। सौराष्ट्र-कच्छ की 8 लोकसभा सीटों पर 92 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें एकमात्र भावनगर सीट पर आम आदमी पार्टी की लड़ाई भाजपा से है। इसके अलाव शेष 7 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला होगा। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां की 8 सीटों पर 130 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि इस बार 38 उम्मीदवार कम हैं।
अंतिम स्थिति के अनुसार भाजपा के 8, कांग्रेस के 7, आम आदमी पार्टी-1, बसपा के 8 समेत राजनीतिक दलों के 46 और निर्दलीय 46 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें छह महिला उम्मीदवार भी हैं।

गुजरात की 25 सीटों पर 266 उम्मीदवार मैदान में हैं। गांधीनगर चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की 26 लोकसभा सीटों पर कुल 433 नामांकन-पत्र भरे गए थे। 19 अप्रैल को नामांकन-पत्र भरने की अंतिम तिथी थी। 20 और 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें 105 फॉर्म रद्द हो गए। 22 अप्रैल को 62 उम्मीदवारों ने नामांकन-पत्र वापस ले लिया। अब 266 उम्मीदवार मैदान में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments