Monday, March 17, 2025
Homeदक्षिण गुजरातदक्षिण गुजरात के किसानों को राहत, उकाई डैम में 49% लाइव स्टॉरेज...

दक्षिण गुजरात के किसानों को राहत, उकाई डैम में 49% लाइव स्टॉरेज पानी उपलब्ध, यह अगले एक साल तक चलेगा

उकाई। प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ अधिकांश जिलों में जलसंकट भी गहराने लगा है। वहीं, दूसरी ओर दक्षिण गुजरात के लिए राहत की खबर है। दक्षिण गुजरात की जीवनरेखा उकाई डैम में 49 प्रतिशत लाइव स्टॉरेज पानी उपलब्ध है, जो अगले एक वर्ष तक पेयजल की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।
उकाई डैम से पीने के अलावा खेती और उद्योगों को भी पानी पहुंचाया जाता है। मौजूदा समय में उकाई का जलस्तर 322 फीट है। उकाई में मौजूद जलसंग्रह मानसून आने तक पीने, खेती और उद्योगों के लिए पर्याप्त है। अगर मानसून कमजोर रहा तो उकाई बांध में अगले एक साल तक दक्षिण गुजरात की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त पानी होगा। उकाई डैम पर निर्भर किसानों के लिए राहत की खबर है। उन्हें सालभर फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिलता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments