सूरत। शहर में पिछले तीन दिनों से उत्तर दिशा से गर्म हवाएं चल रही है। बुधवार को तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया। आपदा प्रबंधन ने लू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रचंड गर्मी पड़ने से शहरवासी परेशान हो गए हैं। सूरत में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर दिशा से 7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही थी। बुधवार को दोपहर में तापमान अचानक बढ़कर 44 डिग्री पर पहुंच गया था। तेज धूम और प्रचंड गर्मी से दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। सूरत में अगले चार-पांच दिनों तक प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना है। सूरत जिला आपदा प्रबंधन ने लू से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
सूरत शहर में पिछले दस वर्षों के तापमान का विवरण
वर्ष : तापमान
29/4/13 : 41.0
24/3/14 : 41.8
20/4/15 : 42.2
18/5/16 : 41.5
13/4/17 : 43.0
27/3/18 : 41.8
29/4/19 : 43.6
14/4/20 : 41.8
26/4/21 : 40.8
29/4/22 : 42.0
12/5/23 : 42.6
17/4/24 : 42.1
——————————————————————————————————
सूरत जिला आपदा प्रबंधन ने लू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
लू से बचने के उपाय
- महिलाओं, बच्चों, बीमार या अधिक वजन वाले लोगों की विशेष देखभाल करें।
- जितना हो सके घर के अंदर ही रहें।
- हल्के रंग के, ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनें।
- धूप में बाहर निकलते समय चश्मा, जूते या चप्पल का प्रयोग करें। सिर ढकने के लिए कपड़ा, टोपी या छाते का प्रयोग करें।
- खूब पानी पिएं। प्यास न लगने पर भी खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस, घर में बना लस्सी, नींबू पानी, छाछ का भरपूर सेवन करें।
लू के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?
- पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ें।
- पीक अवर्स के दौरान खाना बनाने से बचें, रसोई में पर्याप्त हवा की सुविधा हो, दरवाजे और खिड़कियां खुली रखें।
- अनावश्यक गर्मी पैदा करने वाले बल्बों के उपयोग से बचें।
- शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पीने से बचना चाहिए। इस प्रकार के पेय पदार्थ शरीर को डिजाइड्रेड करते हैं।
- धूप में निकलने से बचें। खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- अधिक प्रोटीन, नमक, मसालेदार और तैलीय भोजन से बचें, बासी खाना न खाएं।