सूरत। बुधवार को शहर में धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान मंदिराें में पूजा और महाआरती की गई। रामनवमी के साथ ही चैत्र नवरात्रि का समापन भी हुआ। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भक्तों में भारी उत्साह है। रामनवमी पर शहर के अधिकांश इलाकों में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। इसके साथ ही जगह-जगह संुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया था। डुंभाल हनुमान मंदिर में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। डिंडोली के ओम नगर उमिया माता मंदिर में सुंदरकांड, श्री महालक्ष्मी शक्ति पीठ में शोभायात्रा और जहांगीरपुरा इस्कॉन मंदिर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।