Monday, March 17, 2025
Homeमनोरंजनमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सलमान खान से मिलने उनके घर गए, फायरिंग करने...

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सलमान खान से मिलने उनके घर गए, फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश 10 दिन की रिमांड पर

मुंबई। मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान के घर उनसे मुलाकात की। इस दौरान सलमान के पिता सलीम खान, बाबा सिद्दीकी, उनके बेटे जीशान और सलमान के दोस्त राहुल कनल भी मौजूद थे। सीएम शिंदे ने बाद में कहा कि मुंबई में किसी की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। इस केस की जड़ तक जाएंगे और जिसका भी हाथ होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने सोमवार देर रात भुज से गिरफ्तार किया। बदमाशों के नाम विक्की साहब गुप्ता और सागर जोगेन्द्र पाल है, दोनों बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश करके 10 दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि विक्की गुप्ता मोटर साइकिल चला रहा था, जबकि सागर पीछे बैठा था। सागर ने सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments