हमीरपुर। महिला ने छह महीने की बच्ची को गोद में लेकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी मां-बेटी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि अलरा गौरा के पहाड़ी डेरा गांव के रहने वाले उत्तम सिंह राजपूत का उनकी पत्नी किरन के साथ रोज झगड़ा होता था। इससे परेशान होकर किरन ने सोमवार को छह महीने की बेटी को गोद में बिठाने के बाद मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। आग की लपटें देखकर परिवार वाले दोनाें को बचाने दौड़े। गंभीर रूप से झुलसी किरन और उसकी बेटी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किरन की मौत की खबर पाते ही उसके मायके वाले भी आ गए। किरन की दो साल पहले ही शादी हुई थी और वह दो दिन पहले ही अपने मायके से आई थी। पुलिस ने आगे की छानबीन शुरू कर दी है।