नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार रात में 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने पंजाब की छह, दिल्ली की तीन और उत्तर प्रदेश में एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा की है। कांग्रेस ने दिल्ली में भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने दिल्ली के चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज, अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला, जालांधर से पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, बठिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खेरा, पटियाला से धर्मवीर गांधी और इलाहाबाद से उज्जवल रेवती रमण सिंह को टिकट दिया है। कांग्रेस ने अभी तक अमेठी और रायबरेली में उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
