भारत में अनेक जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं। इनमें से कुछ औषधियां हमारे घर में ही मौजूद होती हैं। उन्हीं में से एक है लहसुन, जो औषधीय गुणों से भरपूर है। लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद करता है और सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से उच्च रक्तचाप और खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। उच्च रक्तचाप और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हृदय संबंधी कुछ समस्याओं का कारण बनता है। इन समस्याओं से बचने के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है। एक अच्छी जीवनशैली, नियमित व्यायाम और घरेलू उपचार बहुत प्रभावी साबित हो सकते हैं। इन दोनों को नियंत्रित करने में लहसुन बहुत फायदेमंद साबित हुआ है।
साल 2020 में लहसुन पर हुए शोध में पाया गया कि लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है। यह हृदय संबंधी समस्याओं के खतरे को 16 से 40% तक कम कर सकता है। लहसुन में एलेन नामक एक अनोखा यौगिक होता है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड को बढ़ाने का काम करता है। यह रक्त वाहिकाओं के माध्यम से रक्त के प्रवाह को ठीक से रखता है और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। जिससे दिल की सेहत अच्छी रहती है। एक शोध के मुताबिक अगर लहसुन का लगातार दो महीने तक सेवन किया जाए तो खराब कोलेस्ट्रॉल को 10 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
लहसुन खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। लहसुन के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं और यह हाई बीपी के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
नोट: DHN यहां दी गई जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।