Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की घोषणा की, राजकोट में परेश धानाणी और...

कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की घोषणा की, राजकोट में परेश धानाणी और नवसारी में नैषध देसाई लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली। कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें गुजरात की 4 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं। कांग्रेस ने मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया है। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर कंगना रणौत के खिलाफ विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है। इसके अलावा ओडिशा में 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस ने इसी के साथ गुजरात की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की शनिवार शाम को दिल्ली में हुई बैठक में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई।
कांग्रेस ने गुजरात के राजकोट में भाजपा उम्मीदवार पुरुषोत्तम रूपाला के खिलाफ परेश धानाणी को मैदान में उतारा है। नवसारी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल के खिलाफ नैषध देसाई को टिकट दिया है। इसके साथ ही अहमदाबाद-पूर्व में हिंमत सिंह पटेल और महेसाणा में रामजी ठाकोर को मैदान में उतारा है।

लोकसभा उम्मीदवारों की सूची
राजकोट- परेश धानाणी
अहमदाबाद(पूर्व)- हिमंत सिंह पटेल
महेसाणा- रामजी ठाकोर
नवसारी- नैषध देसाई

विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों की सूची
वीजापुर- दिनेश तलसीदास पटेल
पोरबंदर- राजु ओडेदरा
माणावदर- हरिभाई कंसागरा
खंभात- महेन्द्र सिंह परमार
वाघोडिया- कनुभाई गोहिल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments