उज्जैन। उज्जैन के आर्थो अस्पताल में नागदा के अजीमाबाद पारडी में रहने वाली महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ तीन बच्चों की डिलीवरी करने वाले डॉक्टर और स्वास्थकर्मी हैरत में पड़ गए। एक साथ तीन बच्चे होने पर महिला के परिवार वाले खुश हो गए। तीनों बच्चे और मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। तीन बच्चों में दो बेटियां और एक बेटा है।
तीन बच्चों की सफल डिलीवरी करवाने वाली डॉ. इंदू सिंह ने बताया कि यह मेरे लिए भी हैरान करने वाली है, क्योंकि 15 वर्षों के करियर में मैने भी तीन बच्चों की सफल डिलीवरी नहीं करवाई है। यह ऑपरेशन लगभग 40 से 45 मिनट तक चला, जिसमें गीता ने 6 मिनट में 3 बच्चों को जन्म दिया।
नागदा के ग्राम अजीमाबाद पारदी की रहने वाली गीता ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। गीता का इलाज उज्जैन के ऑर्थो हॉस्पिटल की डॉक्टर इंदू सिंह कर रही हैं। उनके ट्रीटमेंट के कारण गीता को 9 महीने तक कोई परेशानी नहीं आई।