Monday, March 17, 2025
Homeसूरतहजीरा की एएमएनएस कंपनी में लोहे का कॉलम गिरने से दो मजदूरों...

हजीरा की एएमएनएस कंपनी में लोहे का कॉलम गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल

सूरत। हजीरा की एएमएनएस इंडिया कंपनी में शुक्रवार को सुबह काम करते समय लोहे का कॉलम गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस और सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हजीरा रोड पर एल एंड टी कंपनी के पास सुवाली गांव की प्रार्थना कॉलोनी में रहने वाले गुरुविंदर सिंह सुखचैन सिंह और चरणजीत सिंह बंस सिंह समेत मजदूर शुक्रवर को सुबह हजीरा की एएमएनएस इंडिया कंपनी के एसएमपी विभाग में काम कर रहे थे। मजदूर जेएलजी मशीन की ट्रॉली में खड़े होकर तीन मीटर की ऊंचाई पर काम कर रहे थे, तभी लोहे का विशालकाय कॉलम ट्रॉली पर गिर गया। गुरविंदर सिंह, चरणजीत सिंह और अरविंद राजभर नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल गुरुविंदर सिंह और चरणजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि अरविंद राजभर को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया। गुरविंदर सिंह और चरणजीत सिंह पंजाब के रहने वाले थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची हजीरा पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments