Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयभाजपा ने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की, किरण खेर समेत कई...

भाजपा ने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की, किरण खेर समेत कई दिग्गजों का टिकट कटा

नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की है। इसमें चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट के उम्मीदवारों के नाम हैं। चंडीगढ़ से मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया गया है। भाजपा ने उनकी जगह संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है। अासनसोल पर नए उम्मीदवार को उतारा है। इस सीट पर पहले भोजपुरी फिल्म सुपरस्टार पवन सिंह को टिकट दिया गया था। पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। भाजपा ने अब उनकी जगह एसएस अहलूवालिया को टिकट दिया है। प्रयागराज जिले की दोनों सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं। मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी और केसरी देवी पटेल को इस बार टिकट नहीं मिला है। भाजपा ने नीरज त्रिपाठी को मौका दिया है। नीरज त्रिपाइी भाजपा के दिग्गत नेता केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं। इसके अलावा बलिया से नीरज शेखर को टिकट दिया है। नीरज पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे हैं। यहां के मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काट दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments