इस्लामाबाद। बुधवार को ईद के मौके पर बलूच समुदाय ने देशभर में सेना के अत्याचारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बलूच समुदाय ने लोगों को जबरन गायब करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हुई। बलूच छात्र परिषद ने पंजाब और इस्लामाबाद के शैक्षणिक संस्थानों में बलूच छात्रों के जबरन गायब होने, उत्पीड़न और नस्लीय प्रोफाइलिंग के खिलाफ विरोध किया। सोशल मीडिया(X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि कई छात्रों पढ़ाई छोड़ दी है। हम फिरोज और अहमद खान सहित सभी बलूचों की रिहाई की मांग करता है। हम हर बलूचों की सुरक्षा की मांग करते हैं। प्रमुख बलूच नेता और कार्यकर्ता सम्मी दीन बलूच ने कहा कि आज बलूच लापता व्यक्तियों के परिवार, इस्लामाबाद, कराची और बलूचिस्तान में जबरन गायब किए गए पीड़ितों के साथ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दुनिया भर में लोग ईद मना रहे हैं लेकिन हम बलूच अपने दर्द और पीड़ा के कारण सड़कों पर उतरे हैं।
पाकिस्तान में ईद पर बलूच समुदाय ने सेना के अत्याचारों के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किया
RELATED ARTICLES