सूरत। प्रदेशभर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की उम्मीद है। सूरत नगर निगम ने सड़क पर लगे एलईडी के जरिए लोगों से गर्मी और लू के प्रकोप से बचने की अपील की है। पिछले कुछ दिनों से आसमान से आग बरस रही है। लोगों को लू लगने का खतरा है। नगर निगम ने लोगों को अपने स्वास्थ्य और आसपास रहने वाले पशु-पक्षियों की देखभाल करने की सलाह दी है। नगर निगम ने इसके लिए सड़क पर लगे विशालकाय एलईडी का सहारा लिया है। इसके जरिए लोगों काे लू से बचने के उपाय की जानकारी दी जा रही है।
तेज धूप और गर्मी से दोपहर में सड़के सूनी हो जाती हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ऐसा लगता है िक जैसे कर्फ्यू लग गया हो। नगर निगम ने शहरवासियों को लू से बचाने के लिए सोशल मीडिया, अखबर और अन्य माध्यमों के साथ-साथ सड़क पर लगे एलईडी का सहारा लिया है।