Monday, March 17, 2025
Homeराष्ट्रीयअरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, तिहाड़ जेल से हेल्थ बुलेटिन जारी

अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, तिहाड़ जेल से हेल्थ बुलेटिन जारी

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल में तबीयत बिगड़ गई है। यहां से उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है, जिसमें शुगर लेवल बिगड़ा हुआ बताया गया है। ब्लड शुगर फास्टिंग 160 बताया गया है, जबकि नॉर्मल ब्लड शुगर फास्टिंग 70 होता है।
ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। इसके बाद से केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं।
दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल का वजन एक किलो बढ़ गया है। सामान्य परिस्थितियों में जहां खाली पेट मधुमेह का स्तर 70 होता है, वहीं मुख्यमंत्री की जांच में यह स्तर 160 पाया गया है। दूसरी तरफ जेल प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री सहित किसी भी कैदी के स्वास्थ्य से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं की जाती।
तिहाड़ जेल प्रशासन का दावा है कि मुख्यमंत्री जेल में पूरी तरह स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री जब जेल में आए थे, तब इनका वजन 65 किलो था। जेल प्रशासन का कहना है कि केजरीवाल की तबीयत ठीक है, जबकि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य खराब होने का दावा कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments