नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन के बर्थ डे पर “पुष्पा-द राइज’ का टीजर रिलीज किया गया। 68 सेकंड के टीजर में अल्लू अर्जुन ऐसा भौकाल मचाया कि यह देखते ही देखते छा गया। रिलीज होने के 24 घंटे में ही यह रिकाॅर्ड बनाने लगा है। 1 मिनट 8 सैकंड का धमाकेदार टीजर देखकर फैंस के रौंगटे खड़े हो गए। इसे यूट्यूब पर लगातार देखा जा रहा है। अभी तक इसके टीजर को 43 मिलियन व्यूज मिल चुके है। फैंस अल्लू अर्जुन के लुक को काफी सराह रहे हैं। अल्लू अर्जुन साड़ी पहने, घुंघरू बांधे और हाथ में त्रिशूल लिए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के एक लुक को देखकर दर्शक अभी से काफी रोमांचित हैं। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।