Monday, March 17, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयमोजांबिक द्वीप के पास नाव पलटने से 97 लोगों की मौत, अब...

मोजांबिक द्वीप के पास नाव पलटने से 97 लोगों की मौत, अब तक 12 को बचाया

मापुटो। मोजांबिक द्वीप के पास नाव पलटने से 97 लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार रात की बताई जाती है। नाव में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे थे। पानी में डूबे 12 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है। मोजांबिक के उत्तरी प्रांत नामपुला के प्रशासक सिल्विरो नौआइतो ने बताया कि नाव में 130 यात्री सवार थे। मौसम खराब होने के कारण नाव को चलाने में परेशानी हो रही थी। नाव इतने लोगों को ले जाने में सक्षम नहीं थी। लुंगा में हैजा फैलने के कारण स्थानीय लोग नाव में सवार होकर जा रहे थे और नाव उत्तरी तट के पास पानी में डूब गई। मोजाम्बिक के कई स्थानों तक केवल नौकाओं के जरिए ही पहुंचा जा सकता है और इन नौकाओं में अक्सर क्षमता से अधिक लोग सवार रहते हैं। देश में सड़क नेटवर्क खराब है और कुछ क्षेत्रों तक जमीन या हवाई मार्ग से पहुंचा नहीं जा सकता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments