नई दिल्ली। मालदीव की पूर्व मंत्री मरियम शिउना ने भारतीय झंडे के खिलाफ एक विवादित पोस्ट किया था। सोशल मीडिया में पोस्ट पर विवाद होने के उन्होंने माफी मांग ली है। दरअसल पूर्व मंत्री मरियम शिउना ने विपक्षी पार्टी मादवीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी(एमडीपी)को निशाना बनाते हुए एक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने पोस्ट में एमडीपी के लोगो की जगह भारतीय तिरंगे में लगे अशोक चक्र को लगाया था। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी आलोचना हुई थी। विवाद होने के बाद मरियम ने माफी का बयान जारी किया है, उन्हाेंने लिखा है- मैं अपनी एक हालिया पोस्ट के बारे में बात करना चाहती हूं। इसने कई लोगों का ध्यान खींचा है और इसकी खूब आलोचना हुई है। मैं अपनी उस पोस्ट के लिए ईमानदारी से माफी मांगती हूं। मेरे द्वारा उपयोग में ली गई छवि भारतीय ध्वज से मिलती-जुलती है। मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि यह पूरी तरह से अनजाने में हुआ है।
मालदीव की नेता ने अपने पोस्ट को डिलीट कर दिया है। मरियम शिउना मालदीव सरकार में युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्री रह चुकी हैं। इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के समय भी वह विवादों में रही। उन्होंने नरेंद्र मोदी की यात्रा पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद मोइज्जू सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।